हैती को 10 करोड़ डॉलर देगा आईएमफ

हैती में 12 जनवरी को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें कम से कम डेढ़ लाख से अधिक लोग मारे गए हैं। हैती में इसके बाद भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस भूकंप से हैती में अकल्पनीय क्षति हुई है। सिर्फ राजधानी में एक लाख से ऊपर लोगों के मरने का अनुमान है।
आईएमएफ के प्रबंध निदेशक डोमिनिक स्ट्राउस खान ने कहा भूंकप से तबाह हुए हैती की सहायता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी सिलसिले में कैरिबियाई देश को ऋण मुहैया कराया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications