अमेरिकी अदालत ने सत्यम के संस्थापक राजू को 'दरिद्र' करार दिया
कंपनी में एक अरब डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में राजू पिछले वर्ष से जेल में है।
राजू के अलावा न्यायाधीश बारबरा एस. जोन्स ने उसके भाई रामा राजू, कंपनी के पूर्व वित्त प्रमुख श्रीनिवास वादलामणि को भी दरिद्र घोषित कर दिया।
इन तीनों में अक्टूबर 2009 में अपने आप को दरिद्र घोषित करने की अदालत से मांग की थी।
अदालत के कागजातों के मुताबिक आरोपियों ने अपना पक्ष रखने के लिए अमेरिका में वकील रखने और अदालती शूल्क का भूगतान करने में अपने आप को असमर्थ बताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications