अमेरिकी विश्वविद्यालय में हुसैन की पेंटिंग प्रदर्शित होगी
विश्वविद्यालय में पांच फरवरी से 26 मार्च तक पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें हुसैन की प्रारंभिक पेंटिंग को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
लोकप्रिय आर्ट गैलेरी 'डेविड विन्टन बैल गैलेरी' के सहयोग से विश्वविद्यालय में पेटिग प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा अमृता झावेरी की कला संग्रह को प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।
प्रदर्शनी में 94 वर्षीय हुसैन की 12 पेंटिंग प्रदर्शित की जाएगी। इन पेटिंग्स को उन्होंने वर्ष 1954 से 1971 के बीच में तैयार किया था, जिसमें हुसैन ने गलियों, महिलाओं और धर्म को स्थान दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications