पश्चिम बंगाल में 7 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने पश्चिमी मिदनापुर जिले से नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी।
वर्मा के अनुसार जिले के तलपुकुर से दो और मधुपुर से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार तलपुकुर इलाके से एक संदिग्ध नक्सली का शव भी बरामद किया गया। सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध नक्सली की मौत पुलिस गोलीबारी में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications