अमेरिकी हिरासत केंद्रों में हो रहा है मानावाधिकार का उल्लंघन : रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र के चार स्वतंत्र मानवाधिकार जांचकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका उन दर्जनों देशों में शामिल है जिसने संदिग्धों को अपने कब्जे में रखा हुआ है।
'प्रेस टीवी' के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इस रिपोर्ट को मार्च में प्रस्तुत करने की संभावना है। 226 पृष्ठों वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खात्मे संबंधी नीतियों के तहत गुप्त हिरासत केंद्रों की स्थापना एक गंभीर समस्या है।
जांचकर्ताओं ने कहा, "हिरासत केंद्रों की स्थापना संभवत: बंदियों के साथ उनके परिवारों को सीधे तौर पर प्रताड़ित करने के लिए किया गया है।" जांचकर्ताओं ने आगे कहा कि पीड़ित लोग और उनके परिजन मुआवजे के हकदार हैं और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उनपर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications