चोर पकड़वाने वाले बच्चे को पढ़ाएगी पुलिस

खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र में लगभग तीन माह पूर्व हुई मोबाइल की दुकान में चोरी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई थी। पुलिस ने हर तरफ हाथ पैर मारे मगर चोर उसके हाथ नहीं लगे। तभी एक नौ वर्षीय बालक रोहित पुलिस का मददगार बनकर सामने आया। उसने पुलिस को बताया कि उसने कुछ बच्चों को मोबाइल की दुकान में चोरी करने की बात करते सुना है। पहले तो पुलिस को रोहित की बात पर ज्यादा भरोसा नहीं हुआ।

इसके बावजूद रोहित के बताए बच्चों से पूछताछ की गई तो पुलिस को चोरी का खुलासा करने में ज्यादा देर नहीं लगी। बाल चोर गिरोह द्वार चुराए गए लगभग एक लाख के मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिए। रोहित के पिता की मौत हो चुकी ही और मां ने दूसरा घर बसा लिया है। अपनी दादी के पास रहने वाले रोहित को न चाहते हुए भी स्कूल छोड़ना पड़ा था। वह दूसरी तक स्कूल गया है मगर हालात ने उसे आगे की पढाई जारी रखने से रोक दिया था।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक प्रमोद वर्मा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि रोहित को प्रोत्साहित करने के लिए उसे गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया है। उसे कुछ पुस्तकें और बस्ता पुरस्कार में दिया गया है। रोहित की इच्छा पढ़ने की है लिहाजा पुलिस उसकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए उसे स्कूल में दाखिला दिलाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+