कश्मीर में ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मी घायल
श्रीनगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर कश्मीर के गंदरबल जिले के लार गांव में बुधवार शाम आतंकवादियों थाना प्रभारी के वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
गांदरबल के पुलिस अधीक्षक मीर इम्तियाज ने आईएएनएस से कहा कि ग्रेनेड उस जगह फटा जहां से पुलिस का वाहन गुजर रहा था। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बाकी लोगों में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications