ब्रिटिश राजनयिक अफगानिस्तान में नाटो का नया दूत नियुक्त
ईयूएशिया न्यूज के अनुसार नाटो प्रमुख एंडर्स फॉग रासमुस्सेन ने कहा कि 28 जनवरी के लंदन सम्मेलन के बाद सेडविल कार्यभार ग्रहण करेंगे।
रासमुस्सेन ने संवाददाताओं से कहा, "राजदूत सेडविल इस पद को संभालने के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं। वह उस देश, अफगान लोगों और सरकार तथा क्षेत्र को जानते हैं। वह पाकिस्तान में ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त रहे हैं, जो इस पद के लिए बहुत मूल्यवान पृष्ठभूमि है।"
नाटो की दो दिवसीय बैठक में सभी 28 सदस्य देश, और उसके सहयोगी देशों के रक्षा प्रमुख हिस्सा लेंगे। अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा के लिए आयोजित इस बैठक में पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष जनरल अशफाक परवेज कयानी भी हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications