वन विभाग के दल पर हमला, 4 राइफलें लूटीं
पुलिस के अनुसार अवैध खनन को रोकने के लिए वन विभाग का एक दल वनपाल विजय कुमार के नेतृत्व में परसेरूआ गांव गया था। दल में शामिल लोगों ने पत्थर से लदे एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका। ट्रैक्टर रुकने के बाद उस पर सवार लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे गांव के लोग एकत्रित हो गए।
पुलिस के अनुसार भीड़ में शामिल अज्ञात असामाजिक तत्वों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में वनपाल विजय कुमार घायल हो गए।
रोहतास के पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार मल्ल ने बुधवार को बताया, "कुछ अज्ञात लोग चार राइफल लूटकर फरार हो गए हैं। वनपाल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। राइफल की खोज के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications