भारत पहले से ही महाशक्ति है : ब्रिटेन
दीपांकर डे सरकार
लंदन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि भारत एक विश्व महाशक्ति है।
भारतीय मूल के लोगों की एक बड़ी सभा में मिलिबैंड ने कहा, "मेरे विचार से भारतीय संविधान की 60वीं सालगिरह पर एक तरह से भारत महाशक्ति है। भारत लोकतंत्र में विश्व महाशक्ति है और बौद्धिक प्रगति में विश्व महाशक्ति है और व्यापार में दुनिया की अबूझ पहेली है।"
उन्होंने कहा, "हर वर्ष भारत में छह लाख इंजीनियर तैयार होते हैं। जरा नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेंकटरमन रामकृष्णन के बैक्टीरिया संक्रमण से इलाज में उल्लेखनीय योगदान के बारे में सोचिए।"
लंदन के ग्रोस्वेनॉर होटल में आयोजित इस समारोह में भारतीय मूल के सैकड़ों लोगों ने इस टिप्पणी पर जोरदार हर्ष जताया।
इस समारोह में दुनिया के शीर्ष व्यापारियों, राजनेताओं और ब्रिटेन के शीर्ष राजनेताओं ने हिस्सा लिया। समारोह में हिस्सा लेने वालों में भूतल परिवहन मंत्री कमलनाथ, मुकेश अंबानी, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, हिंदुस्तान समूह की अध्यक्ष शोभना भरतिया और पत्रकार बरखा दत्त उपस्थित थीं।
मिलिबैंड ने कहा, "किसने सोचा होगा कि भारत ब्रिटेन में बड़ा निवेशक होगा।"
उन्होंने कहा कि कुछ मायनों में यह खेदजनक है कि भारतीय प्रीमियर लीग की अत्यधिक सफलता के बाद इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ी देश के लिए खेलने के बजाए आईपीएल में हिस्सा लेना चाहते हैं। यह भारत की ताकत का उदाहरण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications