सेल का शुद्ध मुनाफा 98.6 फीसदी बढ़ा
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय भी 12.3 फीसदी बढ़कर 9,878.68 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 8,792.72 करोड़ रुपये थी।
यद्यपि, इन आंकड़ों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही से नहीं की जानी चाहिए क्योंकि उस अवधि के बाद सेल में एक अन्य सार्वजनिक कंपनी भारत रेफ्रेक्ट्रीज लिमिटेड (बीआरएल) का विलय हुआ है।
बयान में कहा गया है कि सेल वर्तमान में अपनी उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 1.382 करोड़ टन से बढ़ाकर 2.346 करोड़ टन करने की प्रक्रिया में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications