उड़ीसा में गणतंत्र दिवस से पहले नक्सली हिंसा
पुलिस निरीक्षक हदीबंधु स्वैन ने कहा, "करीब 30 हथियारबंद नक्सलियों ने चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया और ब्रह्मनिपाल में सड़क निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के कार्यालय में तोड़फोड़ की।"
यह घटना क्योंझर जिले में हुई। स्वैन हरिश्चंद्रपुर पुलिस थाने के इंचार्ज हैं।
पुलिस की ज्यादतियों और मानव अधिकारों के उल्लंघन के विरोध में नक्सलियों ने राज्य में सोमवार से दो दिनों के बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications