मप्र में सड़क हादसे में 13 मरे
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के परासिया का रहने वाला परिवार इलाहाबाद में कर्मकांड कर लौट रहा था, तभी उनकी कार धूमा थाना क्षेत्र के बरबटी गांव के पास सोमवार रात लगभग दो बजे हादसे का शिकार हो गई।
कार की डम्पर से इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि कार में सवार सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार इस हादसे में छह पुरूष, पांच महिलाएं और दो बच्चो की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications