हैती के भूकंप पीड़ितों के लिए अभिनेता जॉन ट्रावोल्टा ने खुद उड़ान भरी
एक वेबसाइट कॉन्टेक्टम्युजिक डॉट कॉम के मुताबिक, "फिक्शन फिल्मों के अभिनेता एक व्यावसायिक विमान से अपनी अभिनेत्री पत्नी केली प्रिस्टन और राहत कर्मियों व 80 डॉक्टरों के साथ हैती पहुंच गए। विमान में दवाई और खाना भरा हुआ था।"
ट्रावोल्टा ने विमान को उतारने के लिए आस्ट्रेलिया के क्वोनतास एयरलाइंस के अधिकारियों से अनुरोध किया था।
उन्होंने कहा, "मैं क्वोनतास एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी एलन जॉए को धन्यवाद देना चाहता हूं। एलन ने विमान उतारने की अनुमति प्रदान की, जिससे डॉक्टरों और राहत कíमयों को हैती सोमवार को पहुंचाया जा सका। मैं उनका आभारी हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications