तृणमूल समर्थकों ने थाने पर धावा बोल अपने साथी को छुड़ाया
पश्चिम बंगाल के तटीय सुंदरबन पुलिस थाने में यह घटना उस वक्त हुई जब थाना परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा था।
थाने के एक अधिकारी ने कहा, "सुमन पात्रा इलाके का कुख्यात अपराधी है। थाने में उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। उसे सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया था। लेकिन मंगलवार को 700 से 800 तृणमूल समर्थकों ने थाने पर हमला कर दिया और कई पुलिस अधिकारियों की पिटाई कर दी।"
अधिकारी ने कहा, "तृणमूल समर्थकों ने हवालात के ताले को तोड़ दिया और पात्रा को अपने साथ ले गए।"
हमले में घायल हुए अधिकारी ने कहा कि तृणमूल समर्थक 'तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने अपने समर्थकों द्वारा थाने पर हमला करने की घटना से इंकार किया है और आरोप लगाया है कि सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) उनकी पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications