भारत के सबसे पुराने पर्यटन बाजार में शामिल होगा अबु धाबी
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अबु धाबी का अरब अमीरात भारत में बढ़ रहे शानदार पर्यटन बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यहां के सबसे पुराने यात्रा व पर्यटन बाजार एसएटीटीई में इस वर्ष शामिल होगा।
पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "अबु धाबी एसएटीटीई-2010 में पहली बार अपना पंडाल बनाएगा। भारत के पर्यटन उद्योग का यह सबसे बड़ा आयोजन है। यह कदम तब उठाया जा रहा है, जब अबु धाबी पर्यटन प्राधिकरण (एडीटीए) ने भारत की पहचान एक उभरते हुए शानदार पर्यटन बाजार के रूप में की है।"
दक्षिण एशिया यात्रा एवं पर्यटन आदान-प्रदान (एसएटीटीई) कई सारे देशों के पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित करता है और खासतौर से विविधरंगी शानदार उत्पादों के लिए जाना जाता है। एसएटीटीई-2010 का आयोजन यहां 28-29 जनवरी को होना है।
एडीटीए के बयान में कहा गया है कि 60 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला अबु धाबी का पंडाल एतिहाद एयरवेज, ली मेरीडियन होटल, रेडिसन ब्लू, एलोफ्ट अबु धाबी, अबु धाबी नेशनल एक्झिबिशन सेंटर और डीबीए एंड संस ट्रैवेल जैसे कई औद्योगिक साझेदारों के सहयोग से लगाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications