महिलाओं को खेल के दौरान आती हैं अधिक चोटें
युनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा (यू-ए) में शारीरिक शिक्षा व मनोरंजन विभाग के संचार रणनीतिज्ञ, जेन हर्ली ने कहा है कि खेलों के आधार पर पुरुष और महिलाओं के बीच इस तरह की चोटों में दो से छह गुना का अंतर होता है।
अध्ययन में कहा गया है कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि महिला खिलाड़ियों के लिए तमाम प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तैयार करने में जो शोध किया जाता है, उसमें पुरुषों को इस्तेमाल किया जाता है। इन कार्यक्रमों को तैयार करने में पुरुषों और महिलाओं के बीच की आंतरिक जैविक भिन्नताओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications