हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके में शीत लहर जारी
केलांग का तापमान सोमवार की तुलना में 1.2 डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि किन्नौर जिले के कलपा में तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे रहा। जबकि मंडी जिले के सुंदरनगर में तापमान 2.5 डिग्री, कुल्लू जिले के भुंतार में 2.2 डिग्री और कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला में मंगलवार को तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications