राज्यपाल एम. के. नारायणन ने फहराया तिरंगा
इस अवसर पर सैन्य परेड, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्त दान शिविर आयोजित किए गए। राज्य भर के शहरों, कस्बों और गांवों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
गणतंत्र दिवस की परेड इंदिरा गांधी सरनी (रेड रोड) पर आयोजित की गई। इस अवसर पर सशस्त्र बलों द्वारा हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इनमें एफ.एच.77बीओ2 बोफोर्स तोपें, इगला 1 एम मिसाइल और टैंक रोधी मिसाइल 'फ्लेम' शामिल थीं।
90 मिनट की इस परेड के दौरान मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के अलावा राज्य के मंत्री, नौकरशाह, राजनयिक और अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications