पाकिस्तानी सैनिकों ने की भारतीय चौकी पर गोलीबारी
जम्मू, 25 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय सेना की नल्ला चौकी पर सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने चार रॉकेट दागे।
सेना के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने दोपहर लगभग दो बजे सब्जियन सेक्टर की इस चौकी पर रॉकेट दागे।
पाकिस्तानी सेना ने पिछले हफ्ते भी इस सेक्टर में रॉकेट दागे थे और गोलीबारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications