मंगल 27 जनवरी को पृथ्वी के सबसे समीप, सबसे चमकीला होगा
27 जनवरी को सूर्य अस्त होने के एक घंटे बाद पूर्व दिशा में मंगल आकाश में साइरस तारे को छोड़कर अन्य तारों से सबसे चमकीला दिखेगा जो थोड़ा नीलापन लिए हुए चमकेगा।
गौरतलब है कि साइरस को सबसे चमकीले तारे के तौर पर जाना जाता है।
नेहरू तारामंडल की निदेशक एन.रत्नाश्री ने आईएएनएस को बताया, "मंगल 30 जनवरी को सूर्य के बिल्कुल सामने होगा जिसके कारण 27 जनवरी को मंगल सबसे चमकीला और पृथ्वी के समीप होगा।"
अगर दूरबीन से देखा जाए तो यह सबसे बड़ा दिखेगा।
प्लैनेटरी सोसायटी ऑफ इंडिया के महासचिव एन.एस.रघुनंदन ने बताया,"खुली आंखों से मंगल पीलापन लिए हुए लाल दिखेगा। हालांकि, अगर इसे दूरबीन से देखा जाए तो मंगल के उत्तरी सिरे पर बर्फ की टोपीनुमा दिखाई देगी। "
मंगल को रात में देखा जा सकता और आसानी से उसकी स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications