गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति 3 अशोक चक्र प्रदान करेंगी (लीड-2)

राजपूताना राइफल्स के हवलदार राजेश कुमार को मरणोपरांत अशोक चक्र से नवाजा जाएगा। अशोक चक्र पाने वाले दो अन्य अधिकारियों में मेजर मोहित शर्मा और मेजर डी.श्रीराम कुमार शामिल हैं। मेजर मोहित शर्मा को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है। गत वर्ष 15 अगस्त को दोनों के नाम घोषित किए गए थे।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को अशोक चक्र सहित अन्य वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस बार 442 सैन्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को यह सम्मान दिया जा रहा है।

राजेश कुमार के बारे में प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि एक अगस्त 2009 को जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवान अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। अभियान का नेतृत्व राजेश कुमार कर रहे थे।

आतंकवादियों की गोलीबारी के जवाब में राजेश कुमार ने भी गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। इसके बाद भी दो आतंकवादी गोलीबारी कर रहे थे।

हवलदार राजेश कुमार ने जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों का मुकाबला किया, इसी दौरान उन्हें गोली लग गई। इसके बावजूद भी उन्होंने दो अन्य आतंकवादियों को मार गिराया। साहसिक कार्रवाई के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार शहीद हो गए।

अशोक चक्र के अलावा सशस्त्र सीमा बल के उपनिरीक्षक भोपाल सिंह और मेघालय पुलिस के कांस्टेबल रेल देव संगमा को कीर्ति चक्र से नवाजा जाएगा।

जम्मू एवं कश्मीर के मोरहा कालसी गांव में पिछले वर्ष लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को ढेर करने वाली बहादुर रुखसाना कौसर और उसके भाई एजाज अहमद को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

सीमा सड़क संगठन के दो अधिकारियों को शौर्य चक्र दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+