थरूर ने हैती का दौरा किया
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि थरूर रविवार को हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस पहुंचे थे। कोलंबिया, पेरु और डॉमिनिकन रिपब्लिक देशों की यात्रा के बाद थरूर हैती पहुंचे थे। यह उनकी निजी यात्रा थी।
थरूर ने रविवार को सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर इस संबंध में टिप्पणी की थी।
थरूर ने प्रेवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रेवाल ने थरूर से कहा कि भूकंप में 111,000 से अधिक लोग मारे गए। भूकंप में राष्ट्रपति भवन को भी नुकसान पहुंचा था।
थरूर ने हैती में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की, जिसमें अधिकांश संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रमों से जुड़े हैं। संयुक्त राष्ट्र के हैती मिशन में भी कई भारतीय हैं।
हैती मिशन में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारी और 11 संयुक्त राष्ट्र के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र की रसद ईकाई में एक भारतीय सैन्य अधिकारी और पांच भारतीय नागरिक भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications