उड़ीसा में सड़क हादसे में 7 की मौत 12 घायल
भुवनेश्वर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के बोलनगीर जिले में सोमवार को एक वाहन के ट्रक से टकराने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहन में बुजुर्ग व्यक्ति सवार थे जिन्हें मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। वाहन के विपरीत दिशा से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराने से यह हादसा हुआ।
बोलनगीर के मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया, "पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई। 12 लोग घायल हुए हैं जिनमें चार की हालत नाजुक बनी हुई है। हम उन्हें वीएसएस मेडिकल कॉलेज ऑफ बर्ला भेजने की कोशिश कर रहे हैं।"
अधिकारी ने बताया कि हादसे से प्रभावित लोग जिले के मरमुंडा और अन्य गांवों के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications