इथोपियाई विमान समुद्र में गिरा, 4 शव बरामद (लीड-4)

बेरूत, 25 जनवरी (आईएएनएस)। लेबनान की राजधानी बेरूत से सोमवार तड़के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही चालक दल के सात सदस्यों सहित 90 लोगों को ले जा रहा इथोपिया का एक विमान समुद्र में जा गिरा। अब तक चार शव बरामद किए गए हैं।

परिवहन मंत्री गाजी अरीदी ने बताया ने चालक दल के सात सदस्यों और 83 यात्रियों को ले जा रहा विमान उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में जा गिरा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इथोपिया की उड़ान संख्या ईटी-409 में सवार लोगों में 54 लेबनानी, 22 इथोपियाई और इराक, सीरिया, ब्रिटेन व फ्रांस के नागरिक भी सवार थे।

लेबनानी सेना और बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। बचाव कार्य में संयुक्त राष्ट्र समुद्री कार्यबल का दल भी लगा हुआ है।

लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए)ने खबर दी है कि बोइंग विमान बेरूत से इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा जा रहा था। बेरूत के रफीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान ने सोमवार तड़के लेबनान के समय के अनुसार 2.35 बजे उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद ही यह राडार से गायब हो गया था।

यह हादसा दक्षिणी बेरूत से 15 किलोमीटर दक्षिण में खालिदेह और सादियात इलाके में हुआ। अधिकारियों का कहना है कि समुद्र में गिरने से पहले विमान पर बिजली गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने बहुत तेज आवाज के बाद शोलों से घिरे विमान को समुद्र में गिरते देखा।

स्थानीय मीडिया ने सेना के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि जीवित बचे सात लोगों को बचा लिया गया है। अन्य खबरों में कहा गया है कि सिर्फ दो लोग ही जिंदा बचे हैं।

लेबनानी राष्ट्रपति माइकल सुलेमान इने इस हादसे को 'दुखदायी' करार दिया है। उन्होंने सभी चिकित्सा और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा है।

बेरूत स्थित फ्रांसीसी दूतावास के एक सूत्र ने बताया कि विमान में राजूदत की पत्नी भी सवार थीं। लेबनानी सुरक्षा के एक अधिकारी ने कहा, "यात्रियों की सूची में फ्रांस के राजदूत की पत्नी सैंचेज पिटन का भी नाम देखा गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+