फोटो नहीं संदेश पर ध्यान दें

Krishna Tirath
नई दिल्ली । विज्ञापन में गलत तस्वीर छप जाने की वजह से चहुंतरफा आलोचनाएं झेल रहीं केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने कहा कि विज्ञापन में निहित संदेश फोटो से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा इस मसले पर सरकार को आड़े हाथों ले रही है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से विज्ञापन और दृश्यप्रचार निदेशालय (डीएवीपी) ने रविवार को देश के प्रमुख अखबारों में एक विज्ञापन जारी किया था जिसमें पाकिस्तान के पूर्व वायु सेना प्रमुख तनवीर अहमद का फोटो है। वह वर्ष 2006 से 2009 तक पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख थे। इस विज्ञापन में कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग और उस्ताद अमजद अली खान के फोटो भी हैं।

मामले को तूल देने के लिए तीरथ ने मीडिया की आलोचना भी की है। उन्होंने कहा, "आप लोग बेवजह इसे तूल दे रहे हैं। फोटो तो सिर्फ सांकेतिक है। इसमें बालिका के लिए निहित संदेश का महत्व है। हमें उसकी ओर ध्यान देना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+