जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

A K Antony
जम्मू/नई दिल्ली । भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़ के रूप में लगाए गए कंटीले तार को काफी लंबी दूरी तक कटा हुआ पाए जाने के बाद शनिवार की शाम जम्मू एवं कश्मीर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया। इस बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकवादी हमले की आशंकाओं को देखते हुए दिल्ली हवाईअड्डे और गाजियाबाद स्थित हिंडन वायु सेना अड्डे को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने शनिवार को कहा है कि आने वाले दिनों में देश में और आतंकवादी हमले हो सकते हैं। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि इस दौरान सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों में भी तेजी आ सकती है हालांकि एंटनी के मुताबिक भारतीय सैन्य बल इन हमलों से निपटने को तैयार हैं। रक्षा मंत्री एंटनी ने इसी महीने कश्मीर का दौरा किया था और वहां की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया था।

कुफिया सूत्रों से पता चला है कि आतंकवादी गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू एवं कश्मीर में हमले कर सकते हैं। घुसपैठियों के एक समूह ने घने कोहरे का लाभ उठाते हुए शुक्रवार की रात भारत-पाक सीमा पर स्थित रणबीरसिंहपुरा सेक्टर में कई मीटर कंटीले तार को काट दिया। कुहासा छंटने पर शनिवार को इस बात का पता चला।

सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा "यह बहुत ही गंभीर मामला है और इसे पेशेवर विशेषज्ञों के साथ अंजाम दिया गया है।" खुफिया एजेंसियों ने इस बात की संभावना से भी इंकार नहीं किया है कि घुसपैठिए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं।

नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की यह नियमित प्रकिया है।" इसके मद्देनजर सभी हवाई सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह तैयार रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली स्थित एकीकृत वायु रक्षा को हाई अलर्ट कर दिया गया है। राजधानी और उसके आसपास स्थित वायु सेना अड्डे को किसी भी प्रकार के हवाई खतरे से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि आतंकवादी संगठन देश में किसी बड़े हवाई हमले की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद ही देश के सभी हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+