हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में 17 फीसदी की वृद्धि

पर्यटन विभाग के निदेशक डॉ़ अरूण शर्मा के अनुसार वर्ष 2008 के मुकाबले पिछले वर्ष इसमें 17 प्रतिशत से अधिक वृद्घि हुई है। प्रदेश सरकार सभी जिलों में पर्यटन की दृष्टि से कम विकसित क्षेत्रों तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

प्रदेश सरकार द्वारा पॉलीहाउस, जैविक खाद के उपयोग, टपक सिंचाई एवं उपलब्ध कच्चे माल के व्यापक उपयोग के रूप में उठाए गए ग्रामीण विकास प्रोत्साहनों के परिणामस्वरूप ग्रामीण पर्यटन के अविकसित क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में 'होम स्टे' योजना को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित किया जा रहा है तथा इसके अंतर्गत और अधिक पर्यटकों के राज्य के ग्रामीण हिस्सों में आने की संभावना है।

इस दौरान राज्य में पर्यटन क्षमता के अनुरूप पर्यटन क्षेत्र के व्यापक विकास की संभावना है। ग्रामीण पर्यटकों के अतिरिक्त राज्य शिक्षा पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन, भौगोलिक धरोहर पर्यटन की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+