सोमवार को दिए जाएंगे पहले 'टैगोर साहित्य पुरस्कार'
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय साहित्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार शुरू किए गए 'टैगोर साहित्य पुरस्कार' राजधानी में सोमवार को दिए जाएंगे।
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम यून ओक इस साहित्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।
साहित्य अकादमी और सैमसंग इंडिया के बीच हुए एक समझौते के तहत इस पुरस्कार को शुरू किया गया है। साहित्य पुरस्कार आठ भाषाओं बांग्ला, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, पंजाबी, तेलुगू और बोडो में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाएंगे।
प्रत्येक वर्ष भारतीय भाषाओं में लेखकों के साहित्यिक योगदान के लिए आठ भाषाओं में यह पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रकार तीसरे वर्ष के अंत तक देश की सभी 24 आधिकारिक भाषाओं को इसमें शामिल किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications