हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी
लाहौल और स्पीति , किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिले के ऊपरी इलाके में हल्का हिमपात हुआ।
मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि लाहौल और स्पीति के मुख्यालय केलांग में सबसे ज्यादा सर्दी रही। यहां का तापमान शून्य से 8.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
किन्नोर जिले के कलपा में तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
शिमला में धूप निकली हुई थी और रात का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंडी जिले के सुंदरनगर में तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि कुल्लू जिले के भुंतर में तापमान एक डिग्री और धर्मशाला में 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications