अफगानिस्तान से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
काबुल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद सूबे में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ)के जवानों ने रविवार को गोला बारूद और विस्फोटक उपकरण बरामद किए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से आईएसएएफ की जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कल हेलमंद सूबे केजर्मसेर जिले में चलाए गए अभियान में बड़े पैमाने पर देसी विस्फोटक बरामद किए गए।
आईएसएएफ ने विस्फोटक को नष्ट कर दिया है और इस अभियान के दौरान कोई जख्मी नहीं हुआ।
तालिबानी आतंकवादी विस्फोटक उपकरणों का इस्तेमाल अफगान और नाटो के जवानों के खिलाफ आत्मघाती हमले और सड़क किनारे बारूदी सुरंग बिछाने के लिए करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications