कनाडा के राजदूत ने सीआईए को दी थी ईरान की खुफिया जानकारी
टोरंटो, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान में कनाडा के एक पूर्व राजदूत ने खुलासा किया कि वर्ष 1979 में छात्रों द्वारा अमेरिकी दूतावास में लोगों को बंधक बनाने के बाद उसने खुफिया एजेंसी सीआईए के लिए जासूसी की थी।
कनाडा में वर्ष 1977 से 1980 तक राजदूत रहे केन टायलर ने समाचार पत्र 'ग्लोब एंड मेल' को बताया कि ईरानी क्रांति के बाद बंधकों को वहां से निकालने की योजना बनाने के लिए उसने सक्रिय रूप से सीआईए के लिए जासूसी की।
अमेरिका के वफादार ईरान के शाह को जनवरी 1979 में देश छोड़ने पर विवश करने के बाद छात्रों ने चार नवंबर 1979 को अमेरिकी दूतावास में 63 अमेरिकी नागरिकों को बंधक बना लिया था।
दूतावास की घेराबंदी 444 दिन बाद केवल तभी खत्म हुई जब राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने इस्तीफा दे दिया और रोनाल्ड रीगन ने राष्ट्रपति पद संभाल लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications