बारामुला जिले से हथियारों का जखीरा बरामद
जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक फारुक अहमद ने श्रीनगर में इसकी जानकारी देते हुए बताया, "हमने 42 ग्रेनेड लांचर, 108 ग्रेनेड, दो बारूदी सुरंगे, चार वायरलेस सेट, 26 बैटरियां, 28 इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, 30 इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, 13 मोर्टार सेल्स, एके-47 की 2,100 राउंड्स गोलियां और 10 किलोग्राम से अधिक आरडीएक्स बरामद किया गया।"
शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर मामूसा गांव से हथियारों का यह जखीरा बरामद किया गया।
उन्होंने कहा, "आतंकवादियों ने गणतंत्र दिवस के आसपास विध्वंसकारी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इन हथियारों का इस्तेमाल करने की साजिश रची थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications