पंजाब में ग्रेनेड बरामद, इलाके की घेराबंदी
जीरकपुर के नाभा गांव में दो ग्रेनेड मिले थे। गांव से केवल 1.5 किलोमीटर की दूरी पर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का स्टेशन है। रविवार सुबह मामले की जांच के लिए पुलिस के अलावा आईएएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
डेराबस्सी के पुलिस उपाधीक्षक जे.एस.खैरा ने आईएएनएस से कहा, "जहां से दोनों ग्रेनेड मिले, उस इलाके को घेर लिया गया है। हमारी विशेष टीम के सदस्य जांच कर रहे हैं। शनिवार को अंधेरे की वजह से हम ठीक से जांच नहीं कर सके थे।"
खैरा ने कहा, "तलाशी अभियान के दौरान और ग्रेनेड के मिलने की आशंका को हम खारिज नहीं कर सकते। हमने अभी दोनों ग्रेनेड को निष्क्रिय नहीं किया है। हम इसके लिए सेना की मदद लेंगे। "
उधर, इस घटना के बाद चण्डीगढ़ में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां पुलिस गश्ती दल को अलर्ट कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications