दिल्ली में घना कोहरा, यातायात प्रभावित
कोहरे की वजह से कम से कम 45 उड़ाने और 120 रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शनिवार सुबह सामान्य दृश्यता सीमा शून्य के करीब पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे दृश्यता सीमा 100 मीटर से कम रिकार्ड की गई।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे की वजह से उड़ाने प्रभावित हुई, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 31 घरेलू उड़ाने कोहरे की वजह से प्रभावित हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications