भारत-पाक सीमा पर तार कटे पाए गए, कश्मीर में अलर्ट
घुसपैठियों के एक समूह ने घने कोहरे का लाभ उठाते हुए शुक्रवार की रात रणबीरसिंहपुरा सेक्टर में कई मीटर कंटीले तार को काट दिया। यह घटना शनिवार की सुबह उस समय सामने आई, जब इलाके में कुहरा छंट गया।
सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "यह बहुत ही गंभीर मामला है और इसे पेशेवर विशेषज्ञों के साथ अंजाम दिया गया है।"
खुफिया एजेंसियों ने इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया है कि घुसपैठिए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं।
पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने संवाददाताओं को बताया, "हम अंतर्राष्ट्रीय सीमा से होने वाली घुसपैठ को लेकर सजग हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications