छुट्टियों में दिल्लीवासियों की पहली पसंद है कुंभ मेला
अजरा रहमान
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस के मौके पर पड़ रही छुट्टी के दौरान अधिकांश दिल्लीवासी कुंभ मेले के लिए हरिद्वार का रूख करने की तैयारी में हैं।
भारतीय टूर ऑपरेटर एसोसिएशन (आईएटीओ) के अनुसार सप्ताहांत की छुट्टियों के मद्देनजर आने वाले यात्रियों की संख्या में ज्यादा वृद्धि तो नहीं हो रही है फिर भी दस प्रतिशत तक की वृद्धि देखी देखी गई है।
आईएटीओ के एक अधिकारी गौड़ कांजीलाल ने आईएएनएस को बताया, " आने वाले साप्ताहांत में बुकिंग में 10 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। कई लोग 25 जनवरी को भी छुट्टी लेने के इच्छुक हैं जिससे ये लोग पास के ही स्थलों पर या फिर दूर के पर्यटन स्थलों पर जाकर छुट्टियां मनाने की योजना बना सकते हैं। "
गौर ने कहा,"अन्य स्थानों के अपेक्षा हरिद्वार में कुंभ मेला की वजह से सबसे ज्यादा बुकिंग दर्ज की गई है। तीन रात ठहरने के लिए 15,000 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।"
गौरतलब है कि हरिद्वार में कुंभ का आयोजन 12 वर्ष में एक बार होता है। यह धार्मिक मेला 28 अप्रैल को समाप्त होगा। इसलिए, अधिकांश कर्मचारी इस साप्ताहांत अवकाश का लाभ उठाना चाहते हैं।
अवकाश के दौरान अपनी मां को धार्मिक मेले कुंभ में ले जाने की योजना बना रहे अरुण शर्मा ने कहा, " कर्मचारियों को छुट्टी मिलने में मुश्किल होगी। मेरी मां कुंभ मेले को देखना चाहती है इसलिए मैं 25 जनवरी को छुट्टी लेने का प्रयास कर रहा हूं।"
ट्रेवल ऑपरेटरों ने बताया कि हरिद्वार के अलावा अधिकांश लोगों के जयपुर, जिम कार्बेट नेशनल पार्क, आगरा, माथेरान और गोवा जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications