26/11 पर भारत ने विश्वसनीय सबूत नहीं दिए : मलिक
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार मलिक ने यह बयान पाकिस्तानी सीनेट में चर्चा के दौरान गुरुवार को दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई और समझौता एक्सप्रेस पर हुए आतंकवादी हमले भारत की ओर से कराए गए थे ताकि पाकिस्तान को बदनाम किया जा सके।
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 174 लोग मारे गए थे। हमलों में शामिल सभी आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications