वाईएसआर के विमान दुर्घटना के पीछे पायलट जिम्मेदार
गत 2009 के दो सितम्बर को हुई इस दुर्घटना के कारणों के बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह दुर्घटना विमान पर से पायलटों द्वारा नियंत्रण खोने की वजह से हुई थी।
इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक डीजीसीए की रिपोर्ट में कहा गया, "दुर्घटना पायलटों द्वारा विमान पर से नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ।"
इस दुर्घटना की जांच पवनहंस हेलीकॉप्टर के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आर. के. त्यागी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications