किंवदंती बन गए थे ज्योति बाबू : माकपा
मुखपत्र के संपादकीय में 'लाल सलाम कामरेड संस्थापक संपादक' बसु को यह श्रद्धांजलि दी गई है। गत 17 जनवरी को बसु का 95 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था।
संपादकीय में कहा गया है, "ज्योति बाबू अपने जीवनकाल में ही किंवदंती बन गए थे। देश के किसी भी राज्य का सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकार्ड अभी तक उनके नाम है। यह रिकार्ड कुछ और आगे तक बढ़ सकता था लेकिन उन्होंने पद त्यागने की इच्छा भी खुद ही व्यक्त की, वह भी तब जब उन्हें लगा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में अक्षम हो गए हैं।"
पीपुल्स डेमोक्रेसी का पहला अंक 27 जून 1965 को प्रकाशित हुआ था और ज्योति बाबू इसके संस्थापक संपादक थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications