तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई के शुद्ध लाभ में 13 प्रतिशत की गिरावट
बैंक की कुल आय में भी गिरावट आई है। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही की 10,350.6 करोड़ रुपये की आय के विपरीत अक्टूबर-दिसम्बर के दौरान आईसीआईसीआई की आय 7,762.7 करोड़ रुपये रही।
बहरहाल वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में बैंक का मुनाफा छह प्रतिशत बढ़ा है।
पिछली तिमाही के 4,558 करोड़ रुपयों के विपरीत इस तिमाही में बैंक की गैर निष्पादक परिसंपत्तियों की रकम घटकर 4,416 करोड़ रुपये रही।
बैंक की गैर निष्पादक परिसंपत्तियों का प्रतिशत 30 सितम्बर 2009 के बराबर ही 2.19 प्रतिशत था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications