मुंबई में बेलगाम ट्रक ने छात्रा की जान ली, 2 घायल
कुराड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सुबह 7.15 बजे पूर्वी मलाड में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर पठानवाड़ी के समीप हुई।
उन्होंने बताया कि पठानवाड़ी के इस व्यस्त जंक्शन के नजदीक विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चे स्कूल जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन छात्राओं को कुचल दिया।
दुर्घटना में श्रुति विश्वकर्मा (11)की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को भगवती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications