दिल्ली में कोहरे का 7 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा (लीड-1)

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार को कोहरे ने पिछले सात वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 2003 के बाद पहली बार इतना कोहरा छाया है। जिसके चलते करीब 100 से ज्यादा घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें और करीब 90 रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।

आईएमडी के निदेशक बी.पी. यादव ने आईएएनएस को बताया, "बुधवार रात से बेहद घना कोहरा था। वर्ष 2003 के बाद से गुरुवार को सबसे अधिक लंबे समय तक कोहरा छाया रहा। गुरुवार कोहरे ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।"

बुधवार रात से ही घने कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया था और गुरुवार सुबह तक दृश्यता शून्य हो गई। मौसम में हुए बदलाव का हवाई व रेल परिवहन पर व्यापक असर हुआ।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "करीब 100 उड़ानें प्रभावित हुईं। विमान संचालन के लिए कम दृश्यता प्रणालियों को अपनाया गया है और बुधवार रात से ही इनका इस्तेमाल हो रहा है।"

तड़के दृश्यता शून्य थी लेकिन बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और सुबह 11.30 बजे हवाई पट्टी पर दृश्यता 750 मीटर हो गई थी।

कोहरे ने रेल सेवाओं को भी बुरी तरह प्रभावित किया।

उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक 30 रेलगाड़ियां रद्द की गई, 20 के समय में बदलाव किया गया और 40 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। दिल्ली से गुजरने वाली रेलगाड़ियों में तीन घंटे या उससे अधिक की देरी हो सकती है।

कोहरे के कारण दिल्ली में कई स्थानों पर सड़क परिवहन भी प्रभावित हुआ है हालांक दिल्ली मेट्रो अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।

गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+