कनाडाई प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश में शामिल युवक रिहा
टोरंटो, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा की एक अदालत ने जून 2006 में प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रचने वाले एक आतंकवादी को रिहा कर दिया।
कनाडा में जून 2006 में आंतकवादी हमले की साजिश को 'टोरंटो 18' के नाम से जाना जाता है। आतंकवादी ने कनाडा की संसद पर हमला, प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर को बंधक बनाने और उनका सिर कलम करने की योजना बनाई थी। इसके अलावा आतंकवादियों ने टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज सहित कई इमारतों को उड़ाने की भी साजिश रची थी।
हमले की साजिश रचने वाले अधिकत्तर पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी थे। पुलिस ने टोरंटो से 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने जहां मुख्य षड्यंत्रकारी जकिरा अमीरा को उम्र कैद की सजा सुनाई वहीं बुधवार को 23 वर्षीय अमीन दुर्रानी को रिहा कर दिया।
दुर्रानी सात साल और एक महीने तक जेल में रहा। न्यायाधीश ब्रुस डुर्नो ने फैसला सुनाते हुए कहा, "दुर्रानी प्रमुख नेता नहीं था और वह साजिश से जुड़ा भी नहीं था।"
अदालत ने कहा है कि रिहा किए गए आतंकवादी को तीन वर्षो तक सख्त प्रावधानों के अंतगर्त रहना पड़ेगा और उसे अपना डीएनए जांच की रिपोर्ट राष्ट्रीय डाटा बैंक में जमा करवाना होगा।
अदालत के फैसले पर दुर्रानी ने कहा, "मुझे अपनी गलती का एहसास हो गया है। मैंने मूर्खतावश ऐसा किया था। उस वक्त मैं केवल 19 साल का था। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications