हमले होते रहे तो संबंधों पर पड़ सकता है प्रतिकूल असर : भारत (राउंडअप)

सरकार का यह बयान आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में 25 साल के एक और भारतीय टैक्सी चालक को गत शनिवार को निशाना बनाए जाने के बाद आया। एक दंपति ने इस टैक्सी चालक पर शनिवार को ही हमला किया था और आस्ट्रेलियाई पुलिस ने टैक्सी चालक पर हमला करने वाले दंपति की तस्वीरें आज यानी बुधवार को जारी की। बहरहाल, भारत सरकार ने अपने उच्चायुक्त से इस घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर जारी हमले से वह बेहद दुाी हैं। उन्होंने कहा, "जब तक यह हमले नहीं रूकते, दोनों देशों के परस्पर संबंध खासकर शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र, बुरी तरह प्रभावित होंगे।"

उन्होंने कहा ताजा हमले के बारे में उन्हें अभी-अभी जानकारी हुई है। इस मामले को कैनेबरा स्थित भारतीय उच्चायुक्त ने आस्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष उठाया है।

हमले की यह नई घटना शहर के उत्तरी हिस्से में हुई थी। पुलिस को उम्मीद है कि इन तस्वीरों से लोग हमलावरों को पहचानने में मदद करेंगे। पुलिस का कहना है कि हमले के नस्लीय होने का कोई प्रमाण नहीं है।

कृष्णा ने गत 11 जनवरी को आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ से टेलीफोन पर हुई वार्ता का हवाला देते हुए कृष्णा ने कहा कि उन्होंने उसी दिन मामले की गंभीरता को समझते हुए आस्ट्रेलियाई सरकार से सुधारात्मक उपाय उठाने को कहे थे।

समाचार एजेंसी एपीपी के मुताबिक पीड़ित ने घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि वह शनिवार को रिजर्वायर स्थित समरहिल होटल के पास खड़ा था। करीब 1.25 बजे रात को पांच लोग उसके पास आए और उससे कहीं चलने के लिए कहा। लेकिन उसने निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने से इंकार कर दिया। उसने उनमें से सिर्फ एक महिला और एक पुरुष को ही टैक्सी में बैठाया।

पुलिस के मुताबिक महिला अपने मित्रों को टैक्सी में न बैठाने को लेकर चालक पर बहुत नाराज थी। उसके बाद प्लेंटी रोड पर दोनों (महिला व पुरुष) टैक्सी से उतर गए। उतरते ही पुरुष ने चालक को टैक्सी से बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई की। उसके बाद वे दोनों ट्राम में सवार होकर चले गए।

आस्ट्रेलिया में हाल में भारतीयों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। दो भारतीयों की तो मौत हो चुकी है। अब भारतीय टैक्सी चालकों को वहां निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गत 16 जनवरी को बालारात शहर में एक टैक्सी चालक को निशाना बनाया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+