बसु के दिमाग का अध्ययन करने की चाहत

निमहंस के निदेशक डॉक्टर नागराजा ने बुधवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "बसु का जब निधन हुआ तो वह 95 साल के थे और उम्र के इस पड़ाव पर भी वह फुर्तीले थे। इसलिए हम शोध के लिए उनके मस्तिष्क का अध्ययन करना चाहते हैं।"
गौरतलब है कि वर्ष 1977 से 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बसु का रविवार को निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे। उन्होंने अपना शरीर चिकित्सा विज्ञान के इस्तेमाल के लिए दान कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications