पाक महिला वैज्ञानिक पर मुक़दमा

पाक महिला वैज्ञानिक पर मुक़दमा

अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में मंगलवार को पाकिस्तान की एक महिला वैज्ञानिक के ख़िलाफ़ अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैन्य अधिकारियों की हत्या के प्रयास का मुक़दमा शुरू हो रहा है.

आफ़िया सिद्दीक़ी को वर्ष 2008 में अफ़ग़ानिस्तान में कथित तौर पर विस्फोटक और रासायनिक हथियार बनाने के दस्तावेज़ों के साथ हिरासत में लिया गया था.

उनपर आरोप है कि उन्होंने उनसे पूछताछ करने और उन्हें हिरासत में लेने के लिए गए अमरीकी सैन्य अधिकारियों और ख़ुफ़िया कर्मचारियों पर गोली चलाने की कोशिश की.

अभियोजन पक्ष का दावा है कि जब अमरीकी अधिकारी आफ़िया के कमरे में गए तो वे एक पर्दे के पीछे छिप गई थीं.

इसके बाद उन्होंने एक सैनिक की रखी हुई बंदूक उठा ली और अधिकारियों पर गोलियाँ चला दीं.

फिर जवाब में दूसरी तरफ़ से गोलियाँ चलीं जिसमें आफ़िया घायल हो गईं.

उन्हें इलाज के बाद अमरीका ले जाया गया जहाँ उनके विरूद्ध सुनवाई हो रही है.

आफ़िया सिद्दीक़ी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार करती हैं और उन्होंने अदालत के साथ सहयोग करने से मना कर दिया है.

मगर अभी कई बातें स्पष्ट नहीं हैं, कि कैसे अत्यंत शिक्षित, अमरीका में एक दशक तक रहीं और पढ़ीं, तीन बच्चों की माँ आफ़िया सिद्दीक़ी अफ़ग़ानिस्तान पहुँच गईं.

ये भी एक रहस्य है कि वे अफ़ग़ानिस्तान में क्या कर रही थीं और वर्ष 2003 से 2008 तक वे कहाँ और क्या कर रही थीं.

अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि उनके अल क़ायदा से निकट संबंध थे मगर उनका परिवार इससे इनकार करता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+