दिल्ली के तापमान में मंगलवार को हल्की बढ़त

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "मंगलवार की सुबह कोहरा था। इस वजह से सुबह नौ बजे दृश्यता 500 मीटर थी। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से कुछ अधिक था।"

उन्होंने बताया कि हवाएं चलने के कारण कोहरा छंट जाएगा और दिन के समय आकाश साफ रहेगा।

अधिकारी ने कहा, "मंगलवार का दिन अपेक्षाकृत गर्म रहने का अनुमान है और दोपहर का तापमान 18.9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।"

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई पट्टी पर दृश्यता 150 मीटर थी। उड़ानों के संचलन के लिए यह दृश्यता पर्याप्त है।

एक हवाई अड्डा अधिकारी ने कहा, "कोहरे के कारण मंगलवार को उड़ानों में कोई विलंब नहीं हुआ।"

पर उत्तर भारत में विभिन्न स्थानों पर कोहरे की स्थिति होने की वजह से रेल परिवहन प्रभावित रहा।

उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "कम से कम पांच रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है और 23 रेलगाड़ियां तीन घंटे या उससे अधिक की देरी से चल रही हैं। मौसम की स्थितियों को देखते हुए करीब 40 रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा है।"

सोमवार को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+