मदरसे में दो छात्रों को जंजीरों में बांधे रखा
पुलिस के मुताबिक जिले के कछौना थाना क्षेत्र के बरौली गांव स्थित मदरसे के शिक्षक मोहम्मद अयूब ने सजा के तौर पर आठ और 11 साल के दो छात्रों को सोमवार सुबह जंजीरों से बांधकर मदरसे के एक संकरे कमरे में बंद कर दिया।
जब छात्र शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजन ग्रामीणों के साथ मदरसे पहुंचे और वहां से उन्हें आजाद कराया। इस दौरान शिक्षक द्वारा दी गई सजा से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए मदरसे में तोड़फोड़ की। पुलिस की तरफ से फरार शिक्षक की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना हिंसक प्रदर्शन समाप्त किया।
कछौना थाना प्रभारी वी.एस.वर्मा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि छात्रों को अमानवीय ढंग से सजा देने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications