बुधवार को महंगाई पर प्रधानमंत्री से मिलेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल
भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि प्रतिनिधिमंडल में पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
प्रसाद ने चीनी की बढ़ती कीमतों के लिए कृषि मंत्री शरद पवार की कुव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री ने मांग करेगा कि वह यह स्पष्ट करें कि महंगाई पर कब तक नियंत्रण किया जाएगा। प्रसाद ने कहा कि पवार खाद्यान्न महंगाई को रोकने में पूरी तरह विफल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications